किलकारी भैरव मंदिर | Kilkari Bhairav Mandir Delhi | सम्पूर्ण जानकारी

आज हम सभी भक्तों के सामने Kilkari Bhairav Mandir ( किलकारी भैरव मंदिर ) की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं | इसके अलावा हम भैरव बाबा आरती की Lyrics उपलब्ध करवाएंगे |

भैरवनाथ बाबा भगवान शिव का गुस्से वाला रूप है, जिसे आप उग्र रूप भी कह सकते हैं| कहां जाता है, कि बाबा भैरवनाथ से सभी भूत प्रेत डरते हैं, भैरवनाथ बाबा को रक्षक के रूप में पूजा जाता है, यह सभी देवी-के साथ रहते हैं अगर आप किसी देवी की पूजा करते हैं, तो आपको भैरवनाथ बाबा से आज्ञा लेनी होगी| भैरवनाथ बाबा के 64 रूप है|

Kilkari Bhairav Mandir Delhi
AdarshBhakti.com – किलकारी भैरव मंदिर

Kilkari Bhairav Mandir की कहानी

किलकारी भैरव मंदिर की कहानी
किलकारी भैरव मंदिर की कहानी

प्रगति मैदान में स्थित भैरवनाथ का मंदिर बहुत सुंदर है, कहा जाता है दिल्ली के क्षेत्र पहले इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था और पांडव यहां पर रहते थे | एक समय आया कि जब भी पांडव यज्ञ करते थे तो असुर,भूत-प्रेत उनको तंग करते थे और उनके यज्ञ में बाधा डालते थे| तो उनको यज्ञ करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था|

तब भगवान कृष्ण ने कुंती पुत्रों को आज्ञा दी कि तुम भैरवनाथ जी से प्रार्थना करो और वह तुम्हारी इन सब से रक्षा करेंगे और भगवान कृष्ण ने कुंती पुत्र भीम से कहा, तुम भैरवनाथ बाबा को अपने साथ ले आओ| कुंती पुत्र भीम कृष्णा जी की आज्ञा मानकर राजस्थान चले गए क्योंकि उस समय भैरवनाथ राजस्थान में बैठे थे|

भीम जब भैरव नाथ बाबा के पास पहुंच जाते हैं, उनसे बहुत प्रार्थना करते हैं कि वह उनके साथ इंद्रप्रस्थ चले भैरवनाथ बाबा उनकी प्रार्थना स्वीकार करते हैं और उनके कंधे पर बैठ जाते हैं और भीम से एक वचन लेते हैं, कि जहां भीम उन्हें नीचे रख देगा वह वहीं स्थापित हो जाएंगे तो यह वचन
स्वीकार करने के बाद|

भीम इंद्रप्रस्थ की ओर प्रस्थान करता है और ठीक भीम उन्हें इसी जगह पर रखता है, जो आज के समय पर प्रगति मैदान के नाम से जाना जाता है|

यह वही प्राचीन मंदिर है जहां भीम ने भैरवनाथ बाबा को अपने कंधे से उतार कर रख दिया था फिर भीम ने उनसे बोला कि आप मेरे साथ इंद्रप्रस्थ चले मेरे वचन झूठे हो जाएंगे, भगवान कृष्ण को मैं क्या जवाब दूंगा कि मैं, आपको ला नहीं पाया और मैं कुछ काम का नहीं तो भैरवनाथ बाबा ने अपनी जटा काट-कर भीम को दे दी और बोले कि इंद्रप्रस्थ इसे ले जाओ और हर जगह मेरी जटा को स्थापित कर देना और मैं यही से बैठे-बैठे किलकारी मारूंगा और सारे भूत प्रेत का यही से नाश कर दूंगा|

Kilkari Bhairav Mandir की सम्पूर्ण जानकारी

Kilkari Bhairav Mandir समय


सोमवार से शनिवार
सुबह5:00 AM12:00 PM
दिन से रात तक 3:00 PM9:00 PM

रविवार
सुबह5:00 AM 10:00 PM

Kilkari Bhairav Mandir दूरी

Old Delhi Railway Station10 KM
Pragati Maidan Metro Station2.2 KM
Indira Gandhi Airport16.6 KM
India Gate3.9 KM


Kilkari Bhairav Mandir के अंदर की जानकारी

समर्पितकिलकारी भैरव
स्थापनामहाभारत काल
संस्थापककुंती पुत्र पांडव
फोटोग्राफीयहां फोटो खींचना मना है यहां फोटो नहीं खींची जाती | आदर्श भक्ति ने सारी फोटो पंडितों की अनुमति से खींची है|

भैरवनाथ 64 Avtar Name

Bhairav Nath 64 Avtar Name

Amar BhairavKala BhairavMahodar bhairavKramadishwar bhairavLambkarna bhairavKramadishwar bhairav
Batuk BhairavJogesh BhairavKapali or Sangli bhairavPachali bhairavSarvanand BhairavSanwart Bhairav
Abhiru BhairavGhanteshwar BhairavMaharudra bhairavNakuleshwar or Visvesvara bhairavSthanu BhairavKhutkuni Bhairav
Akshobhya BhairavChandrashekhar BhairavKapilambar bhairavMarthanda or Varaha bhairavTrayambak or Vamana BhairavSwarnakarshan Bhairav
Ambar BhairavBhoothnath BhairavKapal bhairavNimish or Unmatta bhairavChorangi BhairavSanhar or Bhayaanand Bhairav
Bagh BhairavChanda BhairavKsheer Kantak bhairavNandikeshwar bhairavTripuresh or Vikrant BhairavSamhaar or Umananda Bhairav
Amritaksha BhairavChakrapani BhairavKshetrapaala bhairavPatal or Vimocana bhairavVakranath Bhairav
Baidyanath BhairavBhishan BhairavKrodhish bhairavRudra Mahadev bhairavVakratund Bhairav
Bhadrasen BhairavBhava BhairavSambaranand bhairavMatang BhairavVatsnabh or Dandpani Bhairav
Asitanga BhairavBhiruk BhairavRuru bhairavRakshaseshwar BhairavTumbeswar or Trisandhyeshvara Bhairav

Kilkari Bhairav Mandir Main दारू Chadane Ka Mahtav

Kilkari Bhairav Mandir Main Daru Chadane Ka Mahtav

यहां कहा जाता है भक्त बाबा को दारू का भोग लगाते हैं, कई लोगों के गलत विचार है वह सोचते हैं कि बाबा दारु पी रहे हैं तो हम भक्तों को भी प्रसाद के रूप में पीनी चाहिए, यह बात सभी भक्त जान ले कि यह गलत है|

बाबा को दारू चढ़ाने का महत्व और उनको दारू का चढ़ावा इसलिए दिया जाता है ताकि जो लोग दारु पीने से पीड़ित है, वह दारू को हमेशा छोड़ना चाहते है, तो वह बाबा को भोग लगाकर और उनसे क्षमा याचना करके और बाबा को वचन दे की आज के बाद मैं दारू का सेवन नहीं करूंगा आप मेरे से यह दारू की आदत ले लो और मेरी झोली में खुशियां भर दो |

इसीलिए वहां पर सभी भक्त बाबा को दारू का भोग लगाते हैं| ताकि वह कभी अपने जीवन काल में या आने वाले जीवन में दारू का सेवन न करें और बाबा की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे|

Kilkari Bhairav Aarti Details

SingerTara Devi
LyricsTraditional
MusicAmit Singh
SongShree Bhairav Aarti
Music LabelSpiritual Activity
Digital PartnerVianet Media Pvt. Ltd

Kilkari Bhairav Aarti In Hindi

Kilkari Bhairav Aarti In Hindi

श्री भैरव देव जी आरती
जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा
जय काली और गौर देवी कृत सेवा
जय भैरव देवा..

तुम्ही पाप उद्धारक दुःख सिन्धु तारक
भक्तो के सुख कारक भीषण वपु धारक
जय भैरव देवा…

वाहन श्वान विराजत कर त्रिशूल धारी
महिमा अमित तुम्हारी जय जय भयहारी
जय भैरव देवा…

तुम बिन देवा सेवा सफल नहीं होवे
चौमुख दीपक दर्शन दुःख खोवे
जय भैरव देवा…

तेल चटकी दधि मिश्रित भाषावाली तेरी
कृपा कीजिये भैरव, करिए नहीं देरी
जय भैरव देवा…

पाँव घुँघरू बाजत अरु डमरू दम्कावत
बटुकनाथ बन बालक जल मन हरषावत
जय भैरव देवा…

बटुकनाथ जी की आरती जो कोई नर गावे
कहे धरनी धर नर मनवांछित फल पावे
जय भैरव देवा…

Kilkari Bhairav Aarti In English

Kilkari Bhairav Aarti In English

Jai Bhairav Deva,
Prabhu Jai Bhairav Deva
Jai Kali aur Gaur
Devi Krit Seva
Jai Bhairav Deva

Tumhi Paap Uddharak
Dukh Sindhu Taarak
Bhakto ke Sukh Kaarak
Bhishan Vapu Dhaarak
Jai Bhairav Deva…

Vahan Shwan Viraajat Kar
Trishul Dhaari Mahima Amit Tumhaari Jai Jai Bhayahari
Jai Bhairav Deva…

Tum Bin Deva Seva
Safal Nahi Hove
Chaumukh Deepak Darshan
Dukh Khove
Jai Bhairav Deva…

Tel Chatki Dadhi Mishrit Bhaashaavaali
Teri Kripa Keejiye Bhairav, Kariye Nahi Deri
Jai Bhairav Deva…

Paaun Ghunghroo Baajat
Aru Damru Damkaavat
Batuknath Ban Baalak
Jal Man Harshaavat
Jai Bhairav Deva…

Batuknath Ji Ki Aarti
Jo Koi Nar Gaave
Kahe Dharani Dhar Nar Manvaanchhit Phal Paave
Jai Bhairav Deva…

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा प्रस्तुत की गई Kilkari Bhairav Mandir आपको बहुत पसंद आई होगी ! आशा करते हैं आप इसको सोशल प्लेटफॉर्म यानी WhatsApp, Telegram, Twitter, Facebook आदी पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे!

Disclaimerयहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है | यहां यह बताना जरूरी है कि AdarshBhakti.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |

1 thought on “किलकारी भैरव मंदिर | Kilkari Bhairav Mandir Delhi | सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a comment