Hanuman Chalisa | हनुमान चालीसा | 7 Benefit

आज हम सभी भक्तों के सामने हनुमान चालीसा प्रस्तुत कर रहे हैं | इस चालीसा में 7 BEST Benefits of Hanuman Chalisa के बारे में बताएंगे, इसके अलावा हम Lyrics उपलब्ध करवाएंगे |

Hanuman Chalisa , भगवान हनुमान की भक्ति और महिमा को समर्पित एक प्रमुख भक्तिगीत है। यह 40 श्लोकों की रचना है जो महाकवि तुलसीदास द्वारा 16वीं शताब्दी में की गई थी। चालीसा में हनुमान के गुण, उपकार, शक्तियाँ और उनके भक्ति भाव की महिमा की गई है। यह भक्तों के द्वारा उनकी रक्षा, साहस और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयुक्त होता है।

Hanuman Chalisa
AdarshBhakti.comHanuman Chalisa

Hanuman Chalisa के शुरुआती श्लोकों में हनुमान की आराधना की जाती है, उनके रूप, बल, और शक्तियों का वर्णन किया जाता है। इसके बाद चालीसा में हनुमान के भक्तिभाव और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अतल आस्था की प्रशंसा की जाती है। यह एक शक्तिशाली भक्ति प्रकट करने वाला गीत है जिसे लोग अक्सर प्रतिदिन या कठिनाइयों के समय में जाप करते हैं ताकि उन्हें आत्मा की शक्ति और भगवान की कृपा प्राप्त हो सके।

Hanuman Chalisa – हनुमान चालीसा in Hindi

॥ दोहा॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज
निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु
जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके
सुमिरौं पवन-कुमार ।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं
हरहु कलेस बिकार ॥

॥ चौपाई ॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥

राम दूत अतुलित बल धामा ।
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी ।
कुमति निवार सुमति के संगी ॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा ।
कानन कुण्डल कुँचित केसा ॥

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै ।
काँधे मूँज जनेउ साजै ॥

शंकर स्वयं/सुवन केसरी नंदन ।
तेज प्रताप महा जगवंदन ॥

बिद्यावान गुनी अति चातुर ।
राम काज करिबे को आतुर ॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया ।
राम लखन सीता मन बसिया ॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा ।
बिकट रूप धरि लंक जरावा ॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे ।
रामचन्द्र के काज सँवारे ॥

लाय सजीवन लखन जियाए ।
श्री रघुबीर हरषि उर लाये ॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई ।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं ।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा ।
नारद सारद सहित अहीसा ॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते ।
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना ।
राम मिलाय राज पद दीह्ना ॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना ।
लंकेश्वर भए सब जग जाना ॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानु ।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं ।
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥

दुर्गम काज जगत के जेते ।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥

राम दुआरे तुम रखवारे ।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥

सब सुख लहै तुम्हारी सरना ।
तुम रक्षक काहू को डरना ॥

आपन तेज सम्हारो आपै ।
तीनों लोक हाँक तै काँपै ॥

भूत पिशाच निकट नहिं आवै ।
महावीर जब नाम सुनावै ॥

नासै रोग हरै सब पीरा ।
जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥

संकट तै हनुमान छुडावै ।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥

सब पर राम तपस्वी राजा ।
तिनके काज सकल तुम साजा ॥

और मनोरथ जो कोई लावै ।
सोई अमित जीवन फल पावै ॥

चारों जुग परताप तुम्हारा ।
है परसिद्ध जगत उजियारा ॥

साधु सन्त के तुम रखवारे ।
असुर निकंदन राम दुलारे ॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता ।
अस बर दीन जानकी माता ॥

राम रसायन तुम्हरे पासा ।
सदा रहो रघुपति के दासा ॥

तुम्हरे भजन राम को पावै ।
जनम जनम के दुख बिसरावै ॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई ।
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई ॥

और देवता चित्त ना धरई ।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥

संकट कटै मिटै सब पीरा ।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥

जै जै जै हनुमान गोसाईं ।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥

जो सत बार पाठ कर कोई ।
छूटहि बंदि महा सुख होई ॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा ।
होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा ।
कीजै नाथ हृदय मह डेरा ॥

॥ दोहा ॥

पवन तनय संकट हरन,
मंगल मूरति रूप ।
राम लखन सीता सहित,
हृदय बसहु सुर भूप ॥

Hanuman Chalisa – हनुमान चालीसा in English

Doha

Shri Guru charan saroj raj
Nij manu mukur sudhaari
Baranau Raghubar bimal jasu
Jo daayaku phal chaari

Buddhiheen tanu jaanike
Sumirau pavana-kumar
Bal budhi vidya dehu mohi
Harahu kalesa bikaar

Chaupai

Jai Hanuman gyaan gun saagar
Jai Kapis ti-hu lok ujaagar

Raam doot atulit bal dhaamaa
Anjani putra Pavanasuta Naamaa

Mahaabir bikrama Bajrangi
Kumati nivar sumati ke sagi

Kanchana baran biraj subesa
Kanana kundala kunchit kesa

Haath bajra aru dhvaja biraajai
Kandhe munj janeu sajai

Shankar suvan Kesari nandan
Tej pratap maha jagavandan

Vidyavan guni ati catura
Raam kaj karibe ko atura

Prabhu charitra sunibe ko rasiyaa
Raam Lakhan Sita man basiyaa

Suksma rup dhari siyahim dikhavaa
Bikat rup dhari Lank Jarava

Bhim rup dhari asur sanhare
Ramacandra ke kaj sanvare

Laya Sajivan Lakhani Jiaye
Shri Raghubir harashi ur laye

Raghupati kinhi bahut barai
Tum mam priya Bharatahi sam bhai

Sahas badan tumharo jas gavai
As kahi Shripati kanth lagavai

Sankadaika Brahmadi munisaa
Narad Sarada sahit Ahisa

Jam kuber digapal jaham te
Kavi kobida kahi sake kaham te

Tum upakara Sugrivahim kina
Rama milaya raj pad dina

Tumharo mantra Bibhisan mana
Lankeshwar bhaye sab jag jana

Jug sahasra jojana para Bhanu
Lilya tahi madhura phala janu

Prabhu mudrika meli mukha mahi
Jaladhi Langhai gaye acaraja nahi

Durgama kaja Jagata ke jete
Sugama anugraha tumhare tete

Rama duare tum rakhvare
Hot na ajna binu paisare

Sab sukha lahai tumhari sarana
Tum rakshak kahu ko darana

Apan tej samharo apai
Tinon lok hanka te kanpai

Bhuta pisaca nikata nahi avai
Mahavira jaba nama sunavai

Nasai roga harai sab pira
Japata nirantara Hanumata bira

Sankata katai mitai sab pira
Jo sumirai Hanumata balabira

Jai jai jai Hanumana gosai
Kripa karahu Gurudeva ki nai

Jo sat bara patha kara koi
Chhutahi bandi maha sukh hoi

Jo yaha padhai Hanumana calisa
Hoi siddhi sakhi Gaurisa

Tulasidasa sada Hari chera
Kijai Natha Hrdaya mah dera

Doha

Pavana-tanaya sankat haran
Mangal murti rup
Rama Lakhana Sita sahita
Hrdaya basahu sura bhup

7 Benefits Of Hanuman Chalisa

  1. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपकी आत्मा को शांति मिलेगी और आपकी भक्ति में बढ़ावा होगा और हनुमान जी आपके सारे कार्यों में मदद करेंगे|
  2. इस चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ होगा और आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहेगा और आप लोगों को कभी भी तनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप लोगों की परेशानी हनुमान जी हर लेंगे|
  3. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन में जितने भी विघ्न आ रहे हैं तो हनुमान जी उन विघ्नों को हर लेंगे क्योंकि हनुमान जी विघ्न हरता भगवान है|
  4. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आप अपने धर्म की ओर भी आगे बढ़ते हैं और आपको सही बुद्धि प्रदान होती है और बाबा हनुमान आप पर कृपा बनाए रखते हैं|
  5. हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करने से आपके मन में शांति रहेगी और आपको अच्छा आभास होने लगेगा और आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा और हनुमान जी आपके सारे कार्यों में आपकी मदद करेंगे|
  6. कहते हैं की भक्ति करने से तो भगवान भी मिल जाते हैं और अगर आप हनुमान जी की चालीसा का रोज पाठ करेंगे तो आपको हनुमान जी प्राप्त हो जाएंगे साथ ही साथ आपको प्रभु राम जी के भी दर्शन हो जाएंगे|
  7. हनुमान चालीसा का रोज पाठ करने से आपके जीवन में खुशियां भर जाएगी और बुरी चीज दूर हो जाएगी और हनुमान जी आपके साथ आपका कवच बनकर सदैव रहेंगे|

आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें भगवान हनुमान आप पर कृपा अवश्य बनाएंगे पर आपको उनका पाठ बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ करना होगा|

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा प्रस्तुत की गई Hanuman Chalisa आपको बहुत पसंद आई होगी ! आशा करते हैं आप इसको सोशल प्लेटफॉर्म यानी WhatsApp, Telegram, Twitter, Facebook आदी पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे!

Disclaimerयहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है | यहां यह बताना जरूरी है कि AdarshBhakti.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |

3 thoughts on “Hanuman Chalisa | हनुमान चालीसा | 7 Benefit”

Leave a comment